नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार
Edited by Dipankar Shriwastaw
Updated:
विज्ञापन
नवहट्टा थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर इश्तेहार तमिला किया है.
विज्ञापन
गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नवहट्टा. नवहट्टा थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर इश्तेहार तमिला किया है. मामला 14 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं शामिल हैं. पुलिस के अनुसार मामले के नामजद अभियुक्त संतोष यादव, श्रवण यादव और धनी यादव लगातार फरार चल रहे थे. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार व अन्य पुलिस टीम ने आरोपियों के घर असई वार्ड नंबर 14 स्थित घरों पर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चिपकाया. इश्तेहार तमिला की कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है. पुलिस ने कहा कि निर्धारित समय के अंदर सरेंडर नहीं करने पर आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जायेगी. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के बीच मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










