बहियार में पोखर किनारे मिला नवजात

Updated:
विज्ञापन
बहियार में पोखर किनारे मिला नवजात

प्रखंड क्षेत्र के विराटपुर पंचायत के पूर्वी टोला स्थित डोबिया बहियार में पोखर किनारे मंगलवार की सुबह एक नवजात शिशु फेंका पड़ा मिला.

विज्ञापन

महिला ने मानवीय संवेदना दिखाते की नवजात की देखभाल

सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम विराटपुर पहुंच नवजात के संरक्षण को लेकर कार्रवाई में जुटी

सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के विराटपुर पंचायत के पूर्वी टोला स्थित डोबिया बहियार में पोखर किनारे मंगलवार की सुबह एक नवजात शिशु फेंका पड़ा मिला. जिसे पूर्वी टोला की ही एक महिला ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपने घर ले गयी. जानकारी के अनुसार, विराटपुर पंचायत के पूर्वी टोला स्थित डोबिया बहियार में एक पोखर किनारे नवजात फेंका पड़ा था. जिस पर खेत की ओर जा रही उक्त टोले के ही मो हासिम की पत्नी रबीना खातून की नजर पड़ी. जिसके बाद उक्त महिला मानवीय संवेदना दिखाते हुए नवजात को तुरंत उठा अपने घर ले गयी. महिला ने शिशु को गर्म कपड़े में लपेटकर प्राथमिक देखभाल की. पोखर किनारे नवजात मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते महिला ने पहल नहीं की होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी. मौजूद लोग इस अमानवीय कृत्य की निंदा कर रहे थे. पोखर के किनारे नवजात मिलने की घटना गांव के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इधर मामले की जानकारी मिलते ही चाइल्ड लाइन सहरसा की टीम विराटपुर पहुंच नवजात के संरक्षण को लेकर कार्रवाई में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन