Murder in Saharsa : सहरसा में डबल मर्डर, स्कूल परिसर में मां-बेटी चाकू गोद कर हत्या
Published by : Ashish Jha Updated At : 18 Aug 2024 1:15 PM
सांकेतिक फोटो
Murder in Saharsa : अपराधियों ने महिला रिंकू देवी और उसकी बेटी नैना की चाकू मारकर हत्या कर दी है. मां-बेटी अहले सुबह घर से बाहर टहलने और फूल तोड़ने निकली थी.
Murder in Saharsa : सहरसा. बिहार के सहरसा जिले में बेखौफ अपराधियों ने स्कूल में डबल मर्डर की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी है. रविवार की सुबह एक स्कूल में मां और बेटी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने महिला रिंकू देवी और उसकी बेटी नैना की चाकू मारकर हत्या कर दी है. मां-बेटी अहले सुबह घर से बाहर टहलने और फूल तोड़ने निकली थी. इसी दौरान करीब आठ बजे महिला का बेटा साइकिल से घूम रहा था, तो लोगों ने स्कूल में शव होने की जानकारी दी. जिसके बाद हडकंप मच गया.
सरकारी स्कूत के कमरे में मिला दो शव
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रिंकू देवी अपनी बेटी नैना के साथ घर से निकली थी. रोज की तरह वो बगल के सरकारी स्कूल में टहलने और पूजा के लिए फूल लेने गयी थी. मां और बेटी का शव स्कूल के कमरे में मिला है. हत्या के पीछे का कारण अब तक नहीं पता चला है. शव को देखने से लगता है कि हत्या से पहले हाथापाई हुई है. पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है. अब तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है.
Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट का टर्मिनल-टू होगा री-अरेंज्ड, बढ़ेगा वेंटिग एरिया, देखें नया लुक
हत्या में प्रयोग हुआ चाकू बरामद
मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन चल रही है. एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची है और साक्ष्य संकलन किया. छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से चाकू बरामद किया. घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग स्कूल पंहुचे. एक साथ दो हत्याओं की घटना के बाद पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल को संरक्षित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










