बैलगाड़ी पर सवार होकर जागरूक करने निकले मुखिया जी

बैलगाड़ी पर सवार होकर जागरूक करने निकले मुखिया जी
पूर्व मुखिया ने बैलगाड़ी पर सवार होकर पंचायत के लोगों को किया जागरूक सत्तरकटैया. बिजलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थान के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार ने बैलगाड़ी पर सवार होकर हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए पंचायत का भ्रमण किया और लोगों को जागरूक किया. उन्होंने गांधी का लिबास धारण कर अहिंसात्मक तरीके से जनता के हक की लड़ाई लड़ने की बात कही. उन्हेंने जनता को अपने हक व अधिकार के लिए जागरूक होने की बात कही. पूर्व मुखिया ने कहा कि सरकारी कर्मी व पदाधिकारी योजनाओं में भारी पैमाने पर लूट खसोट मचा रखी है. गरीबों को छोटे-छोटे कार्य के लिए पंचायत व प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. प्रखंड कार्यालय का भवन निर्माण, पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण, पंचगछिया रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेन का ठहराव, उप स्वास्थ्य केंद्र सत्तरकटैया में स्थायी रूप से चिकित्सक की पोस्टिंग सहित अन्य मांग को लेकर पूर्व में भी आंदोलन किया गया था. लेकिन एक भी कार्य पूरा नही हुआ है. हमारी मांग पूरी नहीें होगी तो आमरण अनशन किया जायेगा. पूर्व मुखिया बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रखंड कार्यालय आये और बीडीओ को अल्टीमेटम दिया. इस मौके पर ललन सादा, सुनील यादव, धनिकलाल व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




