आंधी, वर्षा हुई फसल क्षति को लेकर मुआवजा के लिए सांसद ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह

Updated at : 22 Mar 2026 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
आंधी, वर्षा हुई फसल क्षति को लेकर मुआवजा के लिए सांसद ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह

मुआवजा के लिए सांसद ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह

विज्ञापन

सहरसा . पिछले दिन सहरसा व मधेपुरा जिले में आये तेज आंधी एवं वर्षा से हुई फसल क्षति के मुआवजा को लेकर स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र प्रेषित किया. भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि सहरसा एवं मधेपुरा जिला में 20 मार्च के संध्या में आये भयंकर आंधी तुफान व बारिश से किसानों के गेहूं व मक्का फसल को भारी तबाही मचाई है. इससे फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गयी है. खेत में लगी मकई एवं गेहूं की फसल टूटकर जमीन पर गिर गयी है. किसानों के सामने भयंकर समस्या उत्पन्न हो गयी है. फसल की बर्बादी से किसानों को भविष्य में आर्थिक तंगी के साथ खाने की समस्या भी उत्पन्न हो जायेगी. उन्होंने आग्रह किया कि किसानों के फसल क्षति का आकलन कराकर क्षतिपूर्ति दिलायें.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन