ePaper

77 संवाद स्थलों पर तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं से होगा संवाद

Updated at : 09 Aug 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
77 संवाद स्थलों पर तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं से होगा संवाद

77 संवाद स्थलों पर तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं से होगा संवाद

विज्ञापन

मुख्यमंत्री 12 को सभी विद्युत उपभोक्तओं के साथ करेंगे संवाद सहरसा . राज्य सरकार द्वारा घरेलु बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की गयी है. जिसके बाद एक अगस्त से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है. उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 12 अगस्त को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. इस संवाद कार्यक्रम का उदेश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सके. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में चार संवाद स्थल निर्धारित किये गये हैं. साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा में जिला स्तर पर भी संवाद स्थलों का चयन किया गया है. लगभग 77 संवाद स्थलों के माध्यम से तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, सहरसा शहरी के प्रेक्षागृह में संवाद, प्रखंड कहरा में अमरपुर हाईस्कुल, सुलिन्दाबाद पंचायत भवन, सिरादेपट्टी पंचायत भवन, रूपनगरा मध्य विद्यालय, देवना मंदिर, बाबा कुटी बनगांव, गोशाला बरियाही, नवहट्टा में नवहट्टा हाईस्कुल, काशीमपुर हाईस्कुल, मुराजपुर हाईस्कूल, प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रायण, नाराणपुर सत्तौर, डरहार पंचायत भवन, बकुनिया पंचायत भवन, हाटी पंचायत भवन, महिषी ब्लॉक कैंपस आपदा भवन के सामने, तेलहर चबुतरा के पास, कन्दहा मध्य विद्यालय, महिसरो हाई स्कुल, कुन्दह पंचायत सरकार भवन, आरापट्टी कुम्हरा हाईस्कुल, तेलवा हाईस्कुल, गरौल चौक, सौरबाजार थाना के पास, तिरी दुर्गा मंदिर मैदान, मनोहर हाईस्कुल मैदान, मध्य विद्यालय रामपुर, कचरा मध्य विद्यालय, सुहथ मैदान पुल के पास, काप दुर्गा मंदिर, धमसेना दुर्गा मंदिर मैदान, विशनपुर पंचायत भवन, रकिया पंचायत भवन, काली मंदिर प्रखंड कार्यालय, शिव मंदिर नन्दलाली वार्ड एक, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय वार्ड सात, शाहपुर, पटौरी मैदान, पंचायत भवन बारा, बरहशेर पंचायत भवन में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. वही विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सिमरीबतिख्तयापुर के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजित कुमार ने बताया कि सिमरीबख्तियारपुर में रायपुरा पंचायत भवन, सिमरीबतिख्तयारपुर हाईस्कुल, पहाड़पुर हाईस्कुल, सरडीहा हाईस्कूल, बलवाहाट हाईस्कुल, बघवा मध्य विद्यालय, सिटानाबाद पंचायत सरकार गवन, रामपुर दुर्गा मंदिर कैम्पस, कठडुमर मध्य विद्यालय, घोघसम मध्य विद्यालय, कनरिया मध्य विद्यालय, पुबारी टोला प्राथमिकी मध्य विद्यालय, प्रखंड-सलखुआ में प्रखंड कार्यालय सलखुआ कैंपस, मोबारकपुर पंचायत भवन, कोपरिया पंचायत भवन, फैनसहा मध्य विद्यालय, उटेसरा मध्य विद्यालय, कबिराधाप बाजार, बहुवरा मध्य विद्यालय, कटघारा पुर्नावास, सोनवर्षा में सोनवर्षा हाईस्कुल, मंगवार हाॅस्पीटल मैदान, देहद पंचायत सरकार भवन, साहपुर पंचायत सरकार भवन, आसी स्कूल, सरौनी मधेपुरा मंदिर कैंपस, पचारी स्कूल, चकला पंचायत भवन, पस्तपार बाजार हाईस्कुल, धबौली हाईस्कुल, जमुनिया दुर्गास्थान कैंपस, पतरघट मध्य विद्यालय, प्रखंड बनमा ईटहरी में बनमा पंचायत भवन, पहलाम पंचायत सरकार भवन, कुसमी मध्य विद्यालय, प्रियनगर हास्पीटल कैंपस में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. सभी संवाद स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की जायेगी. इस संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. जिससे कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचे एवं योजना का लाभ राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन