आग से सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने माॅक ड्रिल कर दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
आग से सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग ने माॅक ड्रिल कर दी जानकारी

इन दिनों आग लगने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए अग्निशमन विभाग शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार जागरूकता अभियान चला रही है.

विज्ञापन

सहरसा. इन दिनों आग लगने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए अग्निशमन विभाग शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. जिससे लोग जागरूक हों एवं कम से कम नुकसान हो. इस क्रम में मंगलवार को शहरी क्षेत्र के लक्ष्मी नगर वार्ड नंबर छह में जागरूकता अभियान चलाया गया. जानकारी देते सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि अग्निशमन सेवा के पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा आग से बचाव के संबंध में एलपीजी, बिजली, भवन, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले आग के संबंध में बचाव के लिए विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि माॅक ड्रिल के माध्यम से भी जानकारी दी गयी. साथ ही मौजूद लोगों को अग्निशमन विभाग का मोबाइल नंबर, लीफलेट एवं पंपलेट दिया गया. कार्यक्रम से सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग संतुष्ट हुए. अग्निशमन पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से चलाया जा रहा है. मौके पर अग्निक राहुल कुमार, बिट्टू कुमार, राजनंदनी कुमारी, अग्निक चालक रोहित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन