अंतर महाविद्यालय कबड्डी में एमएलटी कॉलेज ने बीएनएमवी को किया पराजित

एमएलटी कॉलेज में हो रहे तीन दिवसीय कबड्डी पुरुष, महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को भी प्रतिभागियों का जोश एवं उत्साह देखने को मिला.
सहरसा. एमएलटी कॉलेज में हो रहे तीन दिवसीय कबड्डी पुरुष, महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को भी प्रतिभागियों का जोश एवं उत्साह देखने को मिला. जिसमें महिला वर्ग में पीएस कॉलेज ने आरएम कॉलेज को 23 अंकों से हराया. एमएलटी कॉलेज ने बीएनएमवी को एवं एसएनएस की टीम ने यूवीके कॉलेज को क्रमशः 15 एवं 20 अंकों से पछाड़ दिया. वहीं पुरुष वर्ग में भी यह टक्कर बेहद दिलचस्प रहा. जहां एसएनएस ने बीएसएस सुपौल को 17 अंकों से, बीएनएमवी ने पीजी सेंटर को 29 अंकों से तो एमएलटी ने एमएचएम सोनवर्षा की टीम को 17 अंकों की पटखनी दी. प्रधानाचार्य प्रो डॉ सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हो रहे इस प्रतियोगिता में रेफरी के तौर पर मो सज्जाद, मो कलाम, सौरभ कुमार, रवि, मुरली, जयंत, राजकिशोर, तुषार, शिप्रा भारती निष्पक्ष एवं न्यायोचित खेल संचालन के लिए अपनी अहम भूमिका में दिखे. वहीं महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी प्रियरंजन एवं सेवानिवृत्त पीटीआई चंद्रशेखर अधिकारी ने पूरे दमखम से इस प्रतियोगिता में अपनी तत्परता दिखाई. अपनी-अपनी टीमों के साथ आए पीटीआई नंदन भारती, अभिषेक, भानू, प्रेम कुमार, सुनील कुमार, अविनाश कुमार भी अपने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन में सक्रिय भूमिका में नजर आए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




