आप सभी की मेहनत व आपका विश्वास सबसे बड़ी पूंजी : डॉ आलोक रंजन

Updated:
विज्ञापन
आप सभी की मेहनत व आपका विश्वास सबसे बड़ी पूंजी : डॉ आलोक रंजन

निवर्तमान विधायक सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार डॉ आलोक रंजन के आवास पर सोमवार को कार्यकर्ता आभार समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

निवर्तमान विधायक ने आयोजित किया कार्यकर्ता आभार समारोह

सहरसा. निवर्तमान विधायक सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार डॉ आलोक रंजन के आवास पर सोमवार को कार्यकर्ता आभार समारोह का आयोजन किया गया. समारोह को संबोधित करते निवर्तमान विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि वे सहरसा के जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहेंगे. आपकी मेहनत के कारण हम इतना वोट प्राप्त करने में सफल हुए हैं. इसके लिए आपका आभार प्रकट करते हैं. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने एक लाख 13 हजार मत देकर जो अपार स्नेह, विश्वास एवं समर्थन प्रदान किया. वह ना केवल ऐतिहासिक है, बल्कि जनसेवा के प्रति जनभावनाओं का जीवंत प्रमाण भी है. चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहे हों, लेकिन इस संघर्ष में जिस प्रकार पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर, घर-घर जाकर, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया, वह अविस्मरणीय है. यह चुनाव केवल मतों का नहीं, बल्कि विचारधारा, विश्वास एवं संगठनात्मक शक्ति की परीक्षा थी, इन्हीं भावनाओं के साथ आज कार्यकर्ता आभार समारोह का आयोजन किया गया.

इस मौके पर डॉ आलोक रंजन ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते कहा कि यह पराजय नहीं है, बल्कि आगे की लड़ाई के लिए एक नया संकल्प है. उन्होंने कहा कि आप सभी का पसीना, आपकी मेहनत एवं आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है. यह संघर्ष रुकेगा नहीं, जनसेवा का यह कारवां और मजबूती से आगे बढ़ेगा. आभार समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा एवं संचालन जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह ने किया. समारोह में जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, हम जिलाध्यक्ष रामरतन ऋषिदेव, रालोमो प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र सिंह जीशू, भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी माधव जी, जिला महासचिव सीएम झा, जदयू प्रदेश महासचिव अक्षय झा, नगर पंचायत सभापति दीपिका शेखर, चैंबर ऑफ कामर्स से गुलटी झा, रंजीत दास, पिंकू झा मुखिया, अनमोल भगत, रितेश रंजन, मनोज यादव, जिला मंत्री पंकज पाठक, मुकेश मानस, विपीन कुशवाहा, भाई भीएस, कुमार अमरज्योति, युवा मोर्चा के सुरजीत सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा की सुगामनी देवी सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंच मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन