ePaper

बदमाशों ने दुकान को किया क्षतिग्रस्त, जान से मारने की दी धमकी

Updated at : 18 Jan 2026 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने दुकान को किया क्षतिग्रस्त, जान से मारने की दी धमकी

थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव वार्ड सात स्थित टॉवर के समीप बीती रात्रि अपराधी प्रवृत्ति के बदमाशों के द्वारा एक दुकान को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव वार्ड सात स्थित टॉवर के समीप बीती रात्रि अपराधी प्रवृत्ति के बदमाशों के द्वारा एक दुकान को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर पीड़ित दुकानदार मो सत्तार ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर बताया कि शनिवार की देर रात्रि विपक्षी मो साहेब आलम आकर बगैर किसी बहस के दुकान पर पत्थर चला दी और गाली-गलौज करने लगा. जब दुकान का शटर नहीं खोला तो लोहे की रोड से वार किया, जिससे दुकान में हल्की छिद्र आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दबंग व अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति है. बार-बार जान मारने की धमकी देता है. इससे पूर्व एक मामलों में वह जेल भी जा चुका है. बार-बार रंगदारी मांगने आ जाता है. सूचना पर बनमा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले सज्ञान में लिया है और पीड़ित परिवार से आवश्यक पूछताछ जारी है. इस सबंध में थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है. पुलिस को भेजा गया है, दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन