आदिवासी समाज के क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की मनी 149 वीं जंयती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2024 5:58 PM
आदिवासी समाज के क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की मनी 149 वीं जंयती
सहरसा . लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के आवास पर शुक्रवार को उलगुलान जननायक बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने किया. आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ देश की आजादी की लड़ाई में जल, जंगल एवं जमीन की लड़ाई लड़ने वाले महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की शहादत से ही भारत को आजादी मिली. बिरसा मुंडा ने बहुत कम उम्र में अंग्रेजों से लड़ाई लड़कर भारत के लोगों को आजादी दिलायी. आज जन्मदिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा की शहादत को नमन करते हैं. जयंती कार्यक्रम को बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुबोध साह, महिला जिलाध्यक्ष पूजा चौधरी, छात्र जिलाध्यक्ष अमरेश पासवान, लोजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रतन कुमार साह, वर्षा रानी, महिषी प्रखंड अध्यक्ष सुशील पासवान उर्फ बबलू पासवान, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार, सौरबाजार प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक आनंद, जिला उपाध्यक्ष केडी शर्मा, केदार साह, मो अलाउद्दीन, नीतीश कुमार, अमित कुमार, प्रदीप पासवान, माणिक कुमार पासवान ने संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










