अपनी मांगों को लेकर ममता कार्यकर्ताओं ने सीएस कार्यालय पर दिया धरना

Updated at : 18 Dec 2024 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर ममता कार्यकर्ताओं ने सीएस कार्यालय पर दिया धरना

अपनी मांगों को लेकर ममता कार्यकर्ताओं ने सीएस कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन

शिष्टमंडल ने सीएस को मांगपत्र सौंप कर की मांग सहरसा बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ जिला इकाई ने अपने मांगों के समर्थन में बुधवार को सीएस कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया. जिला मंत्री सह जिला संयोजक सावित्री कुमारी ने कहा कि राज्य कमेटी के निर्णय के आलोक में ममता संघ सदस्यों ने सिविल सर्जन के समक्ष घरना, प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र समर्पित किया है. पिछले 28 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रदर्शन आयोजित कर अपनी मांग पत्र को प्रेषित करने के बावजूद भी अभी तक गरीब, महादलित रविदास परिवार की महिलाओं की समस्या का समाधान करना तो दूर उलटे स्वास्थ्य विभाग द्वारा अल्प प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित होने के कारण वे भुखमरी के कगार पर पहुंच चुकी हैं. इसलिए अपनी चिर लंबित समस्याओं सहित बकाए प्रोत्साहन राशि का भुगतान जैसे ज्वलंत समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए हैं. धरना प्रदर्शन में रंजना देवी, सुनीता देवी, कुसुम देवी, रेखा देवी, मीना देवी, मंजू देवी, नीलम देवी, वीणा देवी सहित दर्जनों ममता कार्यकर्ता शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन