ePaper

जी राम जी के खिलाफ माले व खेग्रामस ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Updated at : 22 Dec 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
जी राम जी के खिलाफ माले व खेग्रामस ने निकाला प्रतिवाद मार्च

जी राम जी के खिलाफ माले व खेग्रामस ने निकाला प्रतिवाद मार्च

विज्ञापन

मजदूरों को सरकार थमा रही झुनझुना: ललन यादव सहरसा . केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी करने के खिलाफ भाकपा माले व खेग्रामस के कार्यकर्त्ताओं ने सोमवार को बिस्कोमान भवन से आक्रोश मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व करते भाकपा माले जिला सचिव ललन यादव ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व वाली मोदी सरकार मनरेगा को लंबे समय से खत्म करने की अभियान चला रखा था. कम मजदूरी, देर से भुगतान, जॉब कार्ड निरस्त करना, काम देने में आना कानी जैसे तिकड़मों के जरिये कानून के प्रति मजदूरों के आकर्षण को कमज़ोर किया. सरकार की मंशा थी कि संवैधानिक रोजगार गारंटी योजना को सदा सदा के लिए समाप्त कर दी जाय. जिससे कॉर्पोरेटस कंपनियों को और सस्ता मजदूर मिल सके. उन्होंने कहा कि मनरेगा की ह्त्या करके भी बी जी राम जी कानून का झुनझुना थमा दिया गया. जिसमें रोजगार गारंटी की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार का कार्यकाल सिर्फ योजनाओं व शहरों का नाम बदलने के लिए जाना जायेगा. खेग्रामस राष्ट्रीय पार्षद विक्की राम ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को खत्म कर मजदूर विरोधी कार्य किया है. अब योजना के कुल खर्च का 40 प्रतिशत राशि राज्य को देना होगा. बात तो 125 दिन काम देने की हुई है. लेकिन इसके लिए कोई कानूनी प्रावधानों या गारंटी की बात नही है. देश के 12 करोड़ मनरेगा मजदूरों खासकर वंचितों व महिलाओं के रोजगार पर बड़ा हमला है. प्रदर्शन में भाकपा माले युवा नेता कुंदन यादव, माले नगर सचिव वकील कुमार यादव, सागर कुमार शर्मा, शंकर मुखिया, प्रमोद साह, कमलकिशोर यादव, रंधीर कुमार, ठाकुर वीणा देवी, हरिबल्लभ मुखिया, मनरिया देवी, छूतहरु सादा, रतन कुमार, संजय यादव, छोटकी देवी, अनिल राम सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन