योजनाओं के वित्त पोषण में रखें समुचित उदारता : डीएम

Updated:
विज्ञापन
योजनाओं के वित्त पोषण में रखें समुचित उदारता : डीएम

जिलाधाकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं परामर्शदात्री समीति की बैठक संपन्न

सहरसा. जिलाधाकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. समीक्षा के दौरान जानकारी दी गयी कि जिला का साख जमा अनुपात 68.21 प्रतिशत है. इस अनुपात में वृद्धि कर सभी बैंक को अगले समीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक करने का सलाह दी गयी. दिसंबर तिमाही तक जिले का वार्षिक साख योजना में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि 56.04 प्रतिशत रही है. जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता प्रमुखतया सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर ही निर्भर करती है. योजनाओं के वित्त पोषण में समुचित उदारता रखें. विशेषकर कृषि एवं एमएसएमई प्रक्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में ससमय वित्तपोषण करें. इस जिले की अर्थव्यवस्था इन्ही क्षेत्रों पर सर्वाधिक आधारित है.

उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन करें. जिससे सीडी रेशियो में अपेक्षित प्रगति हो सके एवं लाभुक अपनी व्यापारिक गतिविधि को आगे बढ़ा सके. उन्होंने विभिन्न विभागों एवं बैंकों को बैठक कर आवेदनों की अद्दतन स्थिति की समीक्षा करने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि पीएम एफएमई एवं पीएमईजीपी योजना के वार्षिक लक्ष्य को ध्यान में रखते ऋण स्वीकृत करने की प्रगति को बढ़ायें. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राज कुमार कर्मकार ने मौजूद विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों से मुद्रा, स्वनिधि, जीविका, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का निष्पादन एवं संवितरण कार्य पूर्ण करने के लिए कहा. बैठक में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, एसडीसी बैंकिंग कुमारी तोसी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राज कुमार कर्मकार, डीडीएम नाबार्ड अभिषेक कुमार, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मुकेश कुमार एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, जिला समन्वयक, पशुपालन, गव्य विकास, निदेशक आर सेट्टी मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन