कलश यात्रा के साथ महाविष्णु यज्ञ शुरू

पदमपुर गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महा विष्णुयज्ञ शुरू हुआ. जिसमें 501 कन्या माथे पर कलश लेकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची.
सत्तरकटैया. पदमपुर गांव में बुधवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय महा विष्णुयज्ञ शुरू हुआ. जिसमें 501 कन्या माथे पर कलश लेकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची. कलश यात्रा के साथ बैंड बाजे व सैकड़ों श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे थे. यज्ञ के व्यवस्थापक ने बताया कि श्रीश्री 108 महंथ तारानंद के शिष्य राधे बाबा के द्वारा कथा वाचन किया जायेगा. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार यादव, सचिव डॉ मदन यादव, कोषाध्यक्ष संतकुमार यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार, सिंटू राम, हरेराम ठाकुर, अमोद सुतिहार, सुकेश कुमार, वासुदेव यादव, मंजय यादव, सिपाही पिंटू यादव व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










