ePaper

राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे महाराणा प्रताप : डॉ रजनीश

Updated at : 19 Jan 2026 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे महाराणा प्रताप : डॉ रजनीश

स्थानीय पटुआहा स्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज में सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज में मयी गयी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

सहरसा. स्थानीय पटुआहा स्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज में सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर ईस्ट एन वेस्ट कॉलेज समूह के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने महाराणा प्रताप के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस माैके पर अपने संबोधन में चेयरमैन ने कहा कि महाराणा प्रताप अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले अदम्य साहस एवं स्वाभिमान के प्रतीक थे. उन्होंने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर सादर नमन करते उन्हें राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं रक्षा के लिए वीर योद्धा बताया. उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप द्वारा देश की रक्षा व आजादी में उनके योगदान व पराक्रम को गिनाते आज की युवा पीढ़ी को अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप के संपूर्ण जीवन से सीख लेने की जरूरत बताया. उन्होंने कहा कि वे जल्द ही बिहार के राज्यपाल को पत्र लिखकर बीएड की पाठ्यक्रम में महाराणा प्रताप की जीवनी को शामिल करने की मांग करेंगे, जिससे भविष्य के युवा पीढ़ी अपने वीर सेनानियों एवं योद्धाओं को याद रख सके.

इस मौके पर महाविद्यालय के बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बसंत कुमार मिश्रा, जन संचार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णु स्वरूप, नेपाल जनकपुर से पहुंचे साहित्यकार व रंगकर्मी, सहायक प्राध्यापक सह जन संपर्क पदाधिकारी अभय मनोज, प्राध्यापक सह नोडल अंशु गुप्ता, रंजय राजा, अखिलेश कुमार, श्रीनिवास, राहुल कौशिक, कार्यालय कर्मी राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन