बच्चे की लड़ाई में अविभावकों के बीच मारपीट में तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बच्चे की लड़ाई में अविभावकों के बीच मारपीट में तीन जख्मी

कुशवाहा चेतना मंच ने किया कुशवाहा समाज की बैठक

विज्ञापन

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के बनमा गांव में बच्चों बच्चों के बीच हुए विवाद में अविभावकों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. जख्मी का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनमा ईटहरी में कराया जा रहा है. ईटहरी पंचायत के वार्ड नंबर 16 जयनाथ टोला बनमा में गुरुवार को अरुण यादव के पुत्र सत्यम कुमार व राजो यादव के पुत्र के बीच खेलने के दौरान मारपीट हुई. जिसको लेकर रात्रि में ग्रामीण स्तर पर पंचायत बुलायी गयी. जिसमें सामाधन नहीं होने पर शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के अभिभावकों के बीच फिर बात बिगड़ गयी व जमकर मारपीट हुई. मारपीट में एक पक्ष के अरुण यादव की पत्नी रोशन देवी एवं पुत्री आरती कुमारी बुरी तरह ज़ख़्मी हो गयी. स्वजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनमा ईटहरी लाया गया. जहां इलाज चल रहा है. जख्मी रोशन देवी ने बताया कि उनका पुत्र सत्यम खेल रहा था. जिस दौरान गांव के ही राजो यादव, पवन यादव, रमेश यादव एवं रिंकी देवी सहित अन्य लोग मारपीट करने लगे. बचाने आयी तो उन्हें एवं उनकी पुत्री आरती कुमारी के साथ मारपीट की. जिससे हमलोग बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये. मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन