कृषि भवन बना गोदाम, अलमीरा जंजीर से बंधा

Updated:
विज्ञापन
कृषि भवन बना गोदाम, अलमीरा जंजीर से बंधा

प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन कार्यालय की बदहाल स्थिति ने किसानों के साथ-साथ कार्यालय कर्मियों की भी परेशानी बढ़ा दी है.

विज्ञापन

कृषि भवन कार्यालय की बदहाल स्थिति से किसान के साथ-साथ कार्यालय कर्मी परेशानी

सलखुआ. प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन कार्यालय की बदहाल स्थिति ने किसानों के साथ-साथ कार्यालय कर्मियों की भी परेशानी बढ़ा दी है. कार्यालय में रखे अलमीरा को जंजीर से बांधकर रखा गया है, जिससे यह कार्यालय कम और गोदाम अधिक नजर आता है. हॉल में चारों ओर सामान बिखरा पड़ा है, जिसके बीच कभी-कभार आने वाले कर्मी किसी तरह बैठकर काम चलाने को मजबूर हैं. कर्मियों का कहना है कि पूरे कृषि भवन में प्रखंड कार्यालय का अतिरिक्त सामान वर्षों से रखा हुआ है. इस कारण न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही किसानों से जुड़े कार्यों के निष्पादन के लिए जरूरी माहौल. कई बार संबंधित अधिकारियों से सामान हटाने का आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी.

बताया जाता है कि बीएओ भी कभी-कभार ही कार्यालय पहुंचते हैं. उनके नियमित रूप से मौजूद न रहने के कारण किसानों को मार्गदर्शन और समस्या समाधान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. किसान ई-केवाइसी, किसान आइडी, अनुदान व अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी लेने जब कार्यालय पहुंचते हैं तो अव्यवस्था देखकर निराश लौटने को मजबूर हो जाते हैं. स्थानीय किसानों का कहना है कि कृषि भवन किसानों की सेवा के लिए बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में वहां अव्यवस्था का आलम है. कार्यालय को गोदाम बना देने से न सिर्फ कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि किसानों का समय और विश्वास भी दोनों बर्बाद हो रहे हैं. किसानों व कर्मियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कृषि भवन से अनावश्यक सामान हटवाकर कार्यालय को सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपने कार्य करा सकें और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन