ePaper

कोशी स्पोर्ट्स एकेडमी बना जिला वालीबॉल लीग का चैंपियन

Updated at : 19 Apr 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
कोशी स्पोर्ट्स एकेडमी बना जिला वालीबॉल लीग का चैंपियन

कोशी स्पोर्ट्स एकेडमी बना जिला वालीबॉल लीग का चैंपियन

विज्ञापन

डीआईजी ने टीम को किया सम्मानित, स्व. श्यामानंद सिंह स्मृति डे नाइट जिला वालीबॉल लीग का हुआ समापन सहरसा . बीते 15 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले जिला डे नाइट वालीबॉल लीग का आयोजन स्टेडियम सहरसा के बाहरी परिसर में जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा में आयोजित किया गया. इस वालीबॉल लीग में आठ टीमों ने हिस्सा लिया व 15 मैच खेले गए. सभी टीमों को हराकर कोसी स्पोर्ट्स एकेडमी विजेता एवं साई स्पोर्ट्स उप विजेता रही. जबकि सेमीफाइनल में कोशी सपोर्ट्स एकेडमी ने क्रीड़ा भारती को एवं साई स्पोर्ट्स ने कुमर टोला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. आयोजन समिति के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि बहुत ही ऐतिहासिक व शानदार आयोजन रहा. इस प्रतियोगिता के समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह में कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार ने सभी विजेता व उपविजेता की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. साथ ही तकनीकी पदाधिकारी के रूप में धर्मेंद्र नारायण सिंह नयन, अमित कुमार मंडल, अमन कुमार सिंह, शुभम कुमार चुनचुन, सैयद समी अहमद, विप्लव रंजन, दीपक कुमार, मुन्ना साह को भी उनके द्वारा किए गए सफलतम कार्यों के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में डीआईजी मनोज कुमार ने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अपने मन को, शरीर को व मस्तिष्क को स्वच्छ रख सकते हैं. साथ ही साथ बच्चों को समग्र विकास की ओर खेल के माध्यम से ही ले जा सकते हैं. नाश से भी बच्चों को दूर रख सकते हैं. इसमें जिन बच्चों का मन लगेगा वह अपना भविष्य भी संवार सकता है. उन्होंने आयोजन समिति को इस तरह के आयोजन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद दिया. इस अवसर पर आयोजन समिति अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह डूम डूम ने मंच पर मौजूद डीआईजी साहब को पुष्प गुच्छ, शॉल एवं आयोजन का स्मृति प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला परिषद सदस्य विनीत कुमार बिट्टू, बीएन मंडल विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के संयुक्त सचिव डॉ जैनेंद्र, पप्पू सिंह, प्रवीण कुमार, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष विनय कुमार यादव, जिला बैडमिंटन संघ सचिव रणबीर सिंह राजा को भी टूर्नामेंट का स्मृति प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवेंद्र नारायण सिंह डूम डूम, रोशन सिंह धोनी, विप्लव रंजन, शुभम कुमार चुन चुन, सैयद समी अहमद, धर्मेंद्र नारायण सिंह नयन, अमन कुमार सिह, दीपक कुमार, मुन्ना साह, अमित मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन