प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कमलजडी ने जीता ट्रॉफी

Updated:
विज्ञापन
प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कमलजडी ने जीता ट्रॉफी

क्षेत्र के कमलजडी खेल मैदान में आयोजित कमलजडी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कमलजडी बनाम सोनवर्षाराज टीम के बीच खेला गया.

विज्ञापन

पतरघट. क्षेत्र के कमलजडी खेल मैदान में आयोजित कमलजडी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कमलजडी बनाम सोनवर्षाराज टीम के बीच खेला गया. इस दौरान कम��जडी की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर मैदान पर खेलने उतरी कमलजडी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 316 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. कमलजडी टीम के खिलाड़ी प्रशांत कुमार ने 111 रन नाबाद पारी खेली. उसी टीम के बालकृष्ण यादव ने नौ गेंदों में बहुमूल्य 51 रनों की शानदार पारी खेलकर मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनवर्षा राज की टीम मात्र 280 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. कमलजडी टीम के खिलाड़ी प्रशांत कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. जिन्होंने नाबाद 111 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. इससे पूर्व फाइनल मैच के मुख्य अतिथि लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता समाजसेवी शंभू पासवान ने मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद देते कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कभी भी हार व जीत से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उससे प्रेरणा लेते चुनौतीपूर्ण संघर्ष से उबरकर और भी सशक्त तरीके से वापसी करनी चाहिए. उन्होंने कहा की खेल के आयोजन से आपसी समन्वय कायम रहता है. मैच के निर्णायक गुड्डू यादव एवं राहुल यादव, स्कोरर आजाद कुमार, विकास कुमार, निरंजन कुमार, उद्घोषक विश्वजीत कुमार थे. मौके पर उप मुखिया सह राजद नेता सागर कुमार उर्फ पिंटू यादव सहित नवयुवक संघ कमलजडी के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन