ePaper

जेएमडी संजय साह बने भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक

Updated at : 14 Sep 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
जेएमडी संजय साह बने भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक

जेएमडी संजय साह बने भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक

विज्ञापन

सहरसा . जिले के शंकर चौक निवासी व सुप्रसिद्ध व्यवसायी जेएमडी संजय साह को भारतीय जनता पार्टी जिला व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है. जिससे पूरे जिले में व्यापारी वर्ग व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हर्ष व उल्लास का माहौल है. नवनियुक्त जिला संयोजक संजय साह से उनके आवास पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने शिष्टाचार भेंट की एवं उन्हें फूलों की माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि संजय साह एक ईमानदार, सक्रिय एवं ऊर्जावान समाजसेवी हैं. उनकी नियुक्ति से व्यापार प्रकोष्ठ को नयी दिशा मिलेगी व जिले में व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान में निश्चित रूप से तेजी आयेगी. जिला महामंत्री अनमोल भगत ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ का कार्य व्यापारी समाज को पार्टी से जोड़ना एवं उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाना है. नवनियुक्त जिला संयोजक संजय साह ने कहा कि भाजपा ने जो भरोसा मुझ पर जताया है वे उसे जीवन भर याद रखेंगे. व्यापारी वर्ग की सेवा एवं उनके हितों की रक्षा ही पहला कर्तव्य है. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे एवं व्यापारी समाज को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. इस मौके पर पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ आलोक रंजन ने भी शुभकामना देते हुए कहा कि संजय साह का व्यक्तित्व हमेशा से संघर्षशील व समाजहितकारी रहा है. वे ना सिर्फ एक सफल व्यवसायी हैं. बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं. शंकर चौक सहित जिले के विभिन्न बाजारों में संजय साह की नियुक्ति की खबर मिलते ही व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गयी. मिठाइयां बांटी गयी एवं व्यापारी नेताओं ने विश्वास जताया कि संजय साह की अगुवाई में व्यापारियों की आवाज और बुलंद होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन