ePaper

डाॅक्टर नहीं, मरीज हैं भगवान जो लेते हैं डाॅक्टर की परीक्षा : डॉ अजय

Updated at : 20 Apr 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
डाॅक्टर नहीं, मरीज हैं भगवान जो लेते हैं डाॅक्टर की परीक्षा : डॉ अजय

डाॅक्टर नहीं, मरीज हैं भगवान जो लेते हैं डाॅक्टर की परीक्षा : डॉ अजय

विज्ञापन

तीस दिवसीय हॉस्पिटल इंगेजमेंट कार्यक्रम का समारोह पूर्वक हुआ समापन सहरसा . निगम क्षेत्र के आयुष एंड अर्णव नर्सिंग होम नया बाजार में रविवार को रामचंद्र विद्यापीठ पारा मेडिकल काॅलेज के बीओटी व बीपीटी के द्वितीय वर्ष के छात्र, छात्राओं का विगत एक महिने से चल रहे हॉस्पिटल इंगेजमेंट कार्यक्रम का समारोह पूर्वक समापन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामचंद्र विद्यापीठ पारा मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन व विशिष्ठ अतिथि आयुष अर्णव नर्सिंग होम के निदेशक डॉ अजय कुमार सिंह, शिल्पी सिंह, डॉ पी भाष्कर एवं रामचंद्र विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ राजन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद रामचंद्र विद्यापीठ पारा मेडिकल काॅलेज की ओर से सभी अतिथियों को प्रशिक्षु छात्र छात्राओं द्वारा पाग, चादर भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया. इस अवसर पर अपने संबोधन में डाॅ अजय कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल की दुनिया में पारा मेडिकल का बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि लोग डाॅक्टर को भगवान मानते हैं. लेकिन उनका मानना है कि डाॅक्टर नहीं, मरीज भगवान हैं जो हम चिकित्सकों का हमेशा परीक्षा लेते हैं. इसलिए उन्होंने सभी पारा मेडिकल के बीपीटी व बीओटी छात्र-छात्राओं से हमेशा अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित कर सफलता अर्जित करने का आशीर्वाद दिया. महाविद्यालय चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने पारा मेडिकल के विभिन्न कोर्स में रोजगार की असीम संभावनाएं बताते खासकर बैचलर ऑफ ऑक्युपेशनल थैरेपी व बैचलर ऑफ फिजियो थैरेपीस्ट कोर्स में काफी सुनहरा भविष्य बताया. शिल्पी सिंह एवं डाॅ पी भाष्कर ने छात्र, छात्राओं को मन से पढ़ाई के साथ व्यवहारिक ज्ञान को अर्जित कर मेडिकल की दुनिया में समाज की सेवा करने का संदेश दिया. रामचंद्र विद्यापीठ पारा मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ राजन कुमार सिंह ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते छात्र छात्राओं को कुशल शिक्षण, प्रशिक्षण प्राप्त कर बीओटी व बीपीटी कोर्स पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते इस कोर्स के लिए अन्य छात्र-छात्राओं को भी इस कोर्स में नामांकन के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा नर्सिंग होम के सभी कार्यरत कर्मचारियों को छात्र छात्राओं द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन ईस्ट एन वेस्ट फाउंडेशन के जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन