आईपीएस आलोक कुमार बने बिहार के नये पुलिस महानिदेशक, सहरसा बनगांव के हैं निवासी

Updated:
विज्ञापन
आईपीएस आलोक कुमार बने बिहार के नये पुलिस महानिदेशक, सहरसा बनगांव के हैं निवासी

आईपीएस आलोक कुमार बने बिहार के नये पुलिस महानिदेशक, सहरसा बनगांव के हैं निवासी

विज्ञापन

सहरसा . कोसी क्षेत्र के बनगांव निवासी पिता स्व मुरलीधर ठाकुर व माता स्व उमा ठाकुर के सुपुत्र 1994 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आलोक कुमार को तत्काल प्रभाव से बिहार राज्य का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है. आलोक कुमार अपने व्यापक अनुभव व विशिष्ट सेवा के लिए जाने जाते हैं. पुलिस बल में उनकी 30 वर्षों की शानदार सेवा रही है. जिसमें उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. जिनमें अपर पुलिस महानिदेशक कानून व व्यवस्था, पुलिस आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया. नयी भूमिका में श्री कुमार राज्य के कारा पुलिस महानिदेशक के तौर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, कारा में आधुनिक सुविधा को प्राथमिकता देने सहित अन्य सेवाओं को प्राथमिकता देने के लिए ज़िम्मेदार होंगे. आलोक कुमार के इस नयी ज़िम्मेदारी के लिए परिवार एवं ग्रामीणों में अपार हर्ष का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन