नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त पर लगाये गये आरोप पर जांच कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन
नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त पर लगाये गये आरोप पर जांच कमेटी गठित

नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करते जांच की जिम्मेदारी दी है.

विज्ञापन

सहरसा. नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त अनुभूति श्रीवास्तव द्वारा गलत रूप से विशेष संवेदक के साथ सांठगांठ कर बाजार मूल्य से 10 गुना अधिक दर पर सामग्री क्रय करने को लेकर आरडी इंटरप्रन्योर दहलान हाउस दहलान चौक ने नगर विकास एवं आवास विभाग सचिव को पत्र प्रेषित कर जांच की मांग की थी. जिस आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करते जांच की जिम्मेदारी दी है. कमेटी में अधीक्षण अभियंता उड़न दस्ता प्रकोष्ठ हरेंद्र कुमार उपाध्याय, कार्यपालक अभियंता उड़नदस्ता प्रकोष्ठ मुरलीधर प्रसाद, आईटी प्रबंधक पंकज कुमार, उड़नदस्ता प्रकोष्ठ उत्तर बिहार एवं सहायक अभियंता प्रभास अभिषेक एवं उड़नदस्ता प्रकोष्ठ दक्षिण बिहार सहायक एवं सहायक अभियंता अखिलेश कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. मालूम हो कि आरडी इंटरप्रेन्योर दहलान हाउस दहलान चौक ने किसी विशेष संवेदक के साथ सांठगांठ कर बाजार मूल्य से 10 गुना अधिक दर पर सामग्री क्रय करने एवं जेम पोर्टल के नाम पर लगभग 70 से 80 करोड़ से भी अधिक रुपये का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन