आठ अप्रैल तक पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
आठ अप्रैल तक पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ करने का निर्देश

आठ अप्रैल तक पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ करने का निर्देश

विज्ञापन

पीएनजी गैस क्रियान्वयन स्थिति का डीएम ने की समीक्षा सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन परियोजना के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में पीएनजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में क्रियान्वित पाइप बिछाने, आपूर्ति सुनिश्चित करने निमित सभी आवश्यक कार्य को अनिवार्य रूप से आगामी पंद्रह दिनों में पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक में मौजूद प्रबंधक आईओसीएल को इस कार्य को पूर्ण करने के लिए ठोस कार्ययोजना अविलंब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. पीएनजी गैस आपूर्ति कार्य को प्रारंभ करने का लक्ष्य आठ अप्रैल को रखा गया. निर्धारित तिथि तक सभी कार्य पूर्ण करना आईओसीएल से अनिवार्यत अपेक्षित होगा. बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, अपर समाहर्ता निशांत सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन