सभी पूजा स्थलों पर समितियों को लाइसेंस बनाने का निर्देश
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

आगामी 23 जनवरी को होने वाले सरस्वती पूजा में क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखने की मंशा से महिषी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक आयोजित
महिषी. आगामी 23 जनवरी को होने वाले सरस्वती पूजा में क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखने की मंशा से महिषी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. सर्किल इंस्पेक्टर निवास कुमार की उपस्थिति व थाना अध्यक्ष जय शंकर कुमार की अध्यक्षता में आहुत बैठक में सरस्वती पूजा के अवसर पर क्षेत्र के तेलहर, पस्तवार, मैना व ऐना सहित छह जगहों पर पारंपरिक रूप से मेला आयोजन समिति से कार्यक्रमों की जानकारी ली गयी. निवास कुमार ने सभी पूजा स्थलों पर पूजा समिति के द्वारा लाइसेंस बनाने का निर्देश दिया. गणतंत्र दिवस से पूर्व सभी पूजा स्थलों पर मूर्ति विसर्जन कर लिए जाने का निर्देश दिया. पूजा स्थलों पर अश्लील गाना बजने पर कार्यवाही होने की बात कही. बैठक में महिसरहो मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साह, पूर्व मुखिया गणेश बढ़ई, रामजी राय, अमजद अली केशव चौधरी सहित दर्जनों समाज सेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










