ePaper

लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का दिया निर्देश

Updated at : 21 Jan 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला खनन कार्यालय एवं आधारभूत संरचना विकास की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

जिला खनन एवं आधारभूत संरचना विकास की वर्तमान प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला खनन कार्यालय एवं आधारभूत संरचना विकास की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गयी. खनन कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण के संदर्भ में वर्तमान उपलब्धि की समीक्षा की गयी. कार्य विभागों से समाहरण के तहत संबंधित विभागों लघु जल संसाधन, पूर्वी कोशी तटबंध कोपरिया एवं चंद्रायन, पश्चिमी कोशी तटबंध निर्मली, पीएचईडी, एनएचएआइ, भवन निर्माण विभाग, पुल निर्माण निगम, नगर निगम, जिला परिषद, नगर पंचायत बनगांव, नगर पंचायत सोनवर्षा, नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर सहित अन्य को समाहरण संबंधित लंबित कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया. आधारभूत संरचना विकास के तहत ग्रामीण कार्य प्रमंडल सहरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर, पूर्वी कोशी तटबंध कोपरिया एवं चंद्रायन, पथ प्रमंडल, बुडको, जल निस्सरण, पर्यटन, एनएचएआइ सहित अन्य तकनीकी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी एवं लंबित योजनाओं, निर्माणाधीन योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन