कल्पना शीलता से दूर वास्तविकता से जुड़े छात्र व शिक्षक
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 16 Apr 2026 6:24 PM
कल्पना शीलता से दूर वास्तविकता से जुड़े छात्र व शिक्षक
112 दिवसीय विद्यालय अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम का समारोह पूर्वक हुआ समापन सहरसा. उच्च माध्यमिक विद्यालय बनगांव दक्षिणी व उच्च माध्यमिक विद्यालय बनगांव पूर्वी में गुरुवार को ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिंग काॅलेज के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों का चल रहे एक सौ बारह दिवसीय विद्यालय अभ्यास शिक्षण कार्यक्रम का समारोह पूर्वक समापन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिंग काॅलेज के प्राचार्य डॉ नागेंद्र कुमार झा, विशिष्ठ अतिथि उच्च माध्यमिक विद्यालय बनगांव पूर्वी के प्रधानाचार्य नलिनी कुमारी, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवानंद झा, उच्च माध्यमिक विद्यालय बनगांव दक्षिणी के प्रधानाचार्य रामाशीष चौधरी, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार झा, ईस्ट एन वेस्ट के प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज, समन्वयक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घघाटन किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि आज लोग वास्तविकता से दूर काल्पनिकता की ओर भागे जा रहे हैं. जबकि हम सभी जानते हैं वास्तविकता से दूर कल्पनाशील जीवन छनिक भर में बदल जाती है. उन्होंने शिक्षकों व छात्रों को वास्तविकता से जुड़े रहने के लिये मोबाईल से दूर पुस्तकों से दोस्ती करने पर अधिक जोड़ दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासित होकर अपने जीवन को सजाने पर अधिक से अधिक समय देना चाहिए. एक कुशल शिक्षक को जीवन प्रयत्न अधिगम करते रहना चाहिए. अच्छे कर्मो से ही सफलता को हासिंल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि एक कुशल शिक्षक बनने के लिए किताबों से जुड़े रहना हर छात्राध्यापकों के लिये आवश्यक है. उन्होंने कहा कि एक शिक्षक पुरा जीवन प्रयत्न अधिगमक कर्ता होते हैं. जो वयक्ति वर्तमान को सही तरीके से जीते हैं उन्हीं का भविष्य उज्ज्वल व सुखदाई होता है. विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में ईस्ट एन वेस्ट के प्रशिक्षुओं के कार्य कुशलता की तारीफ करते विद्यालय अनुभव शिक्षण-प्रशिक्षण कार्य को जिम्मेदारी से निर्वहन करने पर सभी का प्रशंसा किया. सभी छात्र अध्यापक भविष्य में अच्छे शिक्षक बन शिक्षा की लो को जगाने में सफल साबित होंगे. मौके पर जन समपर्क पदाधिकारी अभय मनोज, संतोष कुमार ने अपने संबोधन में सभी प्रशिक्षु के उज्वल भविष्य की कामना करते एक आदर्श शिक्षक बन राष्ट्र निर्माण व समाज निर्माण में अपनी अपनी भागेदारी निभाने पर विशेष जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










