नवाचारी विज्ञान मॉडल को मिला सर्वोत्तम स्थान
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

मधुबनी में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सहरसा अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते सफलता का परचम लहराया.
विज्ञापन
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सहरसा अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
सहरसा. मधुबनी में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सहरसा अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते सफलता का परचम लहराया. इस मौके पर आयोजित विज्ञान मेले में महाविद्यालय के छात्रों ने अपने नवाचारी विज्ञान मॉडल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. विज्ञान मेले में टीम लीडर मो दिलशाद, निभा कुमारी, अल्ताफ हसन एवं अन्य छात्रों ने अपने विज्ञान मॉडल को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया. जिसे निर्णायक मंडल ने सराहते सर्वोच्च स्थान प्रदान किया. इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ रामचंद्र प्रसाद ने छात्रों को बधाई दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी डॉ नागमणि आलोक के मार्गदर्शन एवं देखरेख में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. महाविद्यालय परिवार ने इस सफलता को छात्रों की मेहनत, समर्पण एवं टीमवर्क का परिणाम बताया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










