इलाज के दौरान जख्मी युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोहा नहर के समीप बीते 18 अगस्त को अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की विराटनगर में इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को मौत हो गयी.
विज्ञापन
18 अगस्त को अज्ञात वाहन की ठोकर से हुआ था जख्मी
सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के सोहा नहर के समीप बीते 18 अगस्त को अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की विराटनगर में इलाज के दौरान बीते शुक्रवार को मौत हो गयी. शनिवार को युवक का शव कोपा पंचायत के जलसहाभित्ता गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के शव को देखने ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. मिली जानकारी के अनुसार, कोपा पंचायत के जलसहाभित्ता गांव निवासी कारी साह का पुत्र डब्लू कुमार बीते 18 अगस्त को हीरो स्पलेंडर बाइक बीआर 43 ए एफ 5461 से सहरसा से अपने घर जलसहाभित्ता लौट रहा था. इस दौरान सोनवर्षाराज-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग स्थित सोहा नहर के समीप विपरीत दिशा से रही अज्ञात वाहन के ठोकर से डब्लू के सिर में गंभीर चोटें आयी. जिसके बाद मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम के सहयोग से गंभीर रूप से घायल डब्लू को इलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी ले जाया गया था. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किये जाने व उपचार के बाद परिजनों द्वारा गंभीर स्थिति में डब्लू को समुचित इलाज के लिए नेपाल के विराटनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










