स्वदेशी की खरीद से भारतीय अर्थव्यव्स्था होगी मजबूतः बेन प्रिया

Updated:
विज्ञापन
स्वदेशी की खरीद से भारतीय अर्थव्यव्स्था होगी मजबूतः बेन प्रिया

स्वदेशी की खरीद से भारतीय अर्थव्यव्स्था होगी मजबूतः बेन प्रिया

विज्ञापन

शिल्प उत्सव मेला का महापौर ने किया उद्घाटन सहरसा . स्वदेशी उत्पाद को घर-घर पहुंचाने को लेकर राज्य के सभी जिलों में खादी हैंडलूम एवं हस्तशिल्प मेला का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को पटेल मैदान मे हस्तशिल्प मेला का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर नगर निगम महापौर बेन प्रिया ने फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया. जिसके बाद मेला में लगे स्वदेशी उत्पाद स्टाॅल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यव्स्था को मजबूत करने के लिए वोकल फॉर लोकल एवं खादी हस्तशिल्प को बढ़ावा देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि विदेशी वस्तुओं के खरीदने पर विदेशियों को इसका लाभ मिलता है. जबकि स्वदेशी उत्पाद खरीदने पर देश के कारीगर को इसका लाभ मिलता है. इसके साथ ही भारतीय रुपये अपने देश को मजबूत कर आर्थिक समृद्धि प्रदान करती है. हम स्वदेशी के बल पर विकसित व उन्नत राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकते हैं. अपने दैनिक जीवन में खादी हस्तशिल्प का उपयोग अवश्य किये जाने का आग्रह किया. वहीं मेला संयोजक सुधीर शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय के पटेल मैदान में दूसरी बार मेला का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला 20 अप्रैल तक चलेगा. उन्होंने कहा कि इस बार भी खादी, सिल्क, हैंडलूम सहित अन्य स्टॉल लगाये गये हैं. साथ ही सर्वोदय बुक स्टाल के साथ पारस ग्राम उद्योग सेवा संस्थान देहरादून, झारखंड खादी भंडार, नालंदा खादी भंडार, मां अंबे ज्वेलर्स, हरियाली जड़ी बूटी, केके फैंसी ज्वेलरी, कालीन, साड़ी, बैग, आंवला उत्पाद, अचार एवं टिक्की चार्ट एवं भेलपुरी का भी स्टॉल लगाया गया है. श्री शर्मा ने कहा कि इस बार बच्चों की मनोरंजन के लिए मेला ग्राउंड के भीतर टॉय ट्रेन की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन