अवैध शराब के कारोबारी व वारंटी को भेजा जेल

अवैध शराब के कारोबारी व वारंटी को भेजा जेल
महिषी. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार की अगुवाई में गुप्त सूचना के आलोक में की गई घेराबंदी में नवहट्टा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी अवैघ शराब के कारोबारी विश्वनाथ महतों के पुत्र मंतोष महतों को तीस लीटर देसी शराब के संग गिरफ्तार किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक मंतोष स्प्लेंडर प्लस बी आर 19डी 9044 नंबर बाइक से कहीं शराब पहुंचाने जा रहा था व घेराबंदी में दबोचा गया. बाइक भी जब्त कर थाना लाया गया. इसके अतिरिक्त महिषी दक्षिणी पंचायत के भागवतपुर निवासी वारंटी अशर्फी शर्मा के पुत्र तेजी शर्मा को भी निजी आवास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










