हेमंत बृजवासी के गीतों से होगा होली महोत्सव का आगाज

Updated at : 01 Mar 2025 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
हेमंत बृजवासी के गीतों से होगा होली महोत्सव का आगाज

हेमंत बृजवासी के गीतों से होगा होली महोत्सव का आगाज

विज्ञापन

तीन दिवसीय बनगांव होली महोत्सव 12 मार्च से कहरा. होली पर्व के अवसर पर कला व संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में आगामी 12 फरवरी से 14 फरवरी तक देश के प्रसिद्ध बनगांव होली के अवसर पर इस बार भी तीन दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन किया गया है. जिसके मुख्य आकर्षण सारेगामापा, लिटिल चैंम्प, राइजिंग स्टार विजेता सह पार्श्व गायक हेमंत बृजवासी रहेंगे. जो होली महोत्सव को होली पर आधारित सांस्कृतिक और बालीवुड के गीतों से आगाज कर महोत्सव को चार चांद लगायेंगे. वहीं शास्त्रीय गायक प्रो. अविनाश और हरीश तिवारी के साथ-साथ शास्त्रीय गायिका सावणी सिंदे अपनी कला से महोत्सव को रंगों के पर्व को और रंगीन बनायेंगी. बनगांव लक्ष्मीनाथ होली समिति के अध्यक्ष मिहिर कुमार झा ने बताया कि होली महोत्सव का भव्य उद्घाटन 12 मार्च को कलावती खेल मैदान में किया जायेगा. जिसमें हेमंत बृजवासी के गीतों से महोत्सव का आगाज होगा. वहीं 12 मार्च संध्या बनगांव होली के अवसर पर होने वाले पारंपरिक कार्यक्रम के तहत पंडित हरीश तिवारी भगवती स्थान में अपने शास्त्रीय प्रस्तुत करेंगे. महोत्सव के दूसरे दिन शास्त्रीय गायक और गायिका पंडित हरीश तिवारी और सावनी सिंदे बिषहरी स्थान में अपनी प्रस्तुति देंगे और महोत्सव के अंतिम दिन 14 मार्च को शास्त्रीय गायिका सावणी सिंदे और गायक प्रोफेसर अविनाश शास्त्रीय संगीत पेश कर महोत्सव का समापन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन