ePaper

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए हॉकी टीम रवाना

Updated at : 06 Dec 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए हॉकी टीम रवाना

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए हॉकी टीम रवाना

विज्ञापन

बालक वर्ग में अंडर 14 व 19 हॉकी टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुई रवाना सहरसा. एसजीएफआई विद्यालयी खेल में जिले से बालक वर्ग में अंडर 14, अंडर 19 हॉकी टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को रवाना हुई. राजगीर में चल रहे दो दिवसीय आवासीय हॉकी प्रतियोगिता सात व आठ दिसंबर से बालक वर्ग के अंडर 14 व 19 व नौ व 10 दिसंबर से बालक अंडर 17 होने वाली है. टीम मैनेजर प्रमोद कुमार झा व कोच राजू कुमार के नेतृत्व में टीम रवाना हुई. जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर जिला में हॉकी खिलाड़ी की प्रैक्टिस के लिए पटेल मैदान उपलब्ध कराया गया. जिलाधिकारी ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते शुभकामनाएं दी. वहीं जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार के मार्गदर्शन में अथक प्रयास से एसजीएफआई में सहरसा जिला में हॉकी खेल को फिर से जुड़वाया गया. जिससे जिले के हॉकी के प्लेयर उत्साहित वो जोश में है व खुश हैं. जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामना देते भविष्य में जिले के हॉकी खिलाड़ियों को और भी सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने जिले के सभी खिलाड़ी को अच्छा से खेलने एवं जिला का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. मनोहर उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बच्चों को सही तरीके से खेलने की सलाह दी एवं आगे अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर शारीरिक शिक्षक सह जिला हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के सचिव प्रमोद कुमार झा जो विगत कई दिन से हॉकी के खिलाड़ी को प्रशिक्षण दे रहे हैं, ने सभी खिलाडियों को सुझाव व सलाह दी एवं अपना बेहतर करने को की बात कही. मौके पर शशिभूषण, नीतीश कुमार, नीतू कुमारी, राज्य स्तरीय अंपायर राजू कुमार ने टीम के सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामना दी. हॉकी खिलाड़ी अंडर 19 टीम में ओबैदुर रहमान, मो असअदुल्लाह, स्वरित कुमार, प्रीतम कुमार, प्रिंस कुमार, अंशु कुमार, अजय कुमार, मो हमजा, गोलू कुमार, अभिषेक कुमार, अंकुश कुमार,अमन कुमार, अमित कुमार, आशीष कुमार, मंसूर आलम, आदर्श कुमार, प्रियांशु कुमार, गौरव कुमार एवं टीम 14 में हिब्जुर रहमान, विशाल कुमार, शिवनन्दन कुमार, मो रशीद, अनु कुमार, राज कुमार, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार गोल कीपर, ऋषि कुमार, बदल कुमार, अमर कुमार, आदित्य कुमार, सूरज कुमार, प्रिंस कुमार, अनुज कश्यप, प्रेम कुमार, दिव्यांशु ठाकुर, रोशन कुमार भाग ले रहे हैं. इस मौके पर हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के मुख्य संरक्षक डॉ रेणू सिंह, संरक्षक टीएन सिंह, कुमार साहब, मोहन साह, लाजवंती झा, अमित ठाकुर, चेयरमैन सह एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह, उपचेयरमैन रमण झा, उपाअध्यक्ष शशिशेखर सम्राट, शंभु प्रसाद यादव, प्रभाकरण देव, संयुक्त सचिव अमर ज्योति, कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, सर्वेश कुमार, आशीष सिंह, अंशु मिश्रा, बलवीर, मानस आनंद, शनि सिंह, अरुण कुमार भारती , बलवीर सहित अन्य ने बधाई एवं शुभकामन दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन