4 घंटे विलंब से पहुंची हाटे बाजार एक्सप्रेस

4 घंटे विलंब से पहुंची हाटे बाजार एक्सप्रेस
सहरसा. भीषण ठंड और कोहरे के कहर के बीच कई ट्रेन काफी विलंब से चल रही है. सियालदह से सहरसा आने वाली हाटे बाजार एक्सप्रेस के सोमवार को चार घंटे विलंब से सहरसा जंक्शन पहुंचने की संभावना बतायी गयी. ट्रेन विलंब होने से यात्री काफी परेशान हुए. वहीं सहरसा से सियालदह जाने वाली एक्सप्रेस विलंब से आने के कारण अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे विलंब से खुलने की संभावना बतायी गयी. खबर लिखे जाने तक ट्रेन सहरसा जंक्शन नहीं पहुंची थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










