ePaper

राजकीय पोलिटेक्निक मधेपुरा ने वॉलीबॉल ब्वॉयज में जमाया कब्जा

Updated at : 19 Jan 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय पोलिटेक्निक मधेपुरा ने वॉलीबॉल ब्वॉयज में जमाया कब्जा

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभा के तहत राजकीय पोलिटेक्निक द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय उमंग खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का सोमवार को सफल समापन हुआ.

विज्ञापन

राजकीय पोलिटेक्निक में प्रमंडल स्तरीय उमंग महोत्सव का हुआ सफल समापन

अंतिम दिन वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

सहरसा. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभा के तहत राजकीय पोलिटेक्निक द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय उमंग खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का सोमवार को सफल समापन हुआ. यह चार दिवसीय महोत्सव 16 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित किया गया. जिसमें राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा, राजकीय पोलिटेक्निक मधेपुरा एवं राजकीय पोलिटेक्निक राघोपुर सुपौल के छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. समापन दिवस सोमवार को तीनों संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. वॉलीबॉल ब्वॉयज में विजेता राजकीय पोलिटेक्निक मधेपुरा, उपविजेता राजकीय पोलिटेक्निक सुपौल रहा. कबड्डी ब्वॉयज में विजेता राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा, उपविजेता राजकीय पोलिटेक्निक सुपौल रहा. कबड्डी गर्ल्स में विजेता राजकीय पोलिटेक्निक सुपौल, उपविजेता राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा रहा. इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला. साथ ही तीनों संस्थानों के संकाय सदस्यों के बीच भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिनमें संकाय सदस्यों ने उत्साह, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द का परिचय दिया. समापन मौके पर संस्थान के प्राचार्य प्रो मिथुन कुमार ने कहा कि उमंग महोत्सव विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है.

इस आयोजन ने कोसी प्रमंडल के तकनीकी संस्थानों के बीच आपसी सहयोग, समन्वय एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को सुदृढ़ किया है. वहीं उमंग महोत्सव के समन्वयक प्रो सूरज कुमार ने कहा कि चार दिनों तक चले इस महोत्सव की सफलता सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. सभी गतिविधियां सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुई. इस प्रमंडल स्तर के उमंग महोत्सव को सफल बनाने में प्रो शुभम, प्रो प्रभाष कुमार, प्रो सूरज कुमार, प्रो सिद्धांत मल्लिक, प्रो लक्ष्मी केजरीवाल, प्रो धर्मेंद्र कुमार, प्रो मिंटू कुमार, प्रो विक्रम कुमार, प्रो घनश्याम कुमार, प्रो कुलशेखर मेहता, प्रो पंकज कुमार, प्रो सीबी सिंह, प्रो ज्योति मणि, प्रो आरती कुमारी, प्रो सरिका कुमारी, प्रो श्वेता शरण भारती, प्रो ओंकार राय, प्रो मिथिलेश कुमार, प्रो अंजू कुमारी, प्रो किशलय कुमार पासवान, प्रो मो कलाम अली, प्रो अभिषेक सिंह, प्रो संजय कुमार, प्रो अक्षय कुमार, प्रो हिमांशु कुमार, प्रो मुकेश कुमार, प्रो सुरभि कुमारी, प्रो आर्य मणि कुमार सहित अन्य व्याख्याताओं के साथ संस्थान के सभी अन्य शिक्षण एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन