ताला तोड़ कर पांच लाख के सामान की चोरी

Goods worth Rs 5 lakh stolen after breaking the lock
सुनसान घर को चोरों ने बनाया निशाना सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव में वार्ड नंबर-8 स्थित एक सुनसान घर में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर करीब पांच लाख के सामान की चोरी करने का एक मामला सामने आया है. घटना की जानकारी गृहस्वामी विराटपुर गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ सदाशिव सिंह को शुक्रवार को उस वक्त लगी, जब सहरसा से घर पहुंच कर अपने घर का मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सभी कमरे का ताला टूटा हुआ था और सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ था. एक-एक जब देखा तो सभी पांचों कमरे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर रखे आलमीरा, ट्रंक, बक्सा व अटैची सभी टूटा और बिखरा पड़ा हुआ था. घटना को लेकर गृहस्वामी ने बताया कि सोने-चांदी के जेवरात सहित चांदी का बिस्कुट व सभी महंगे कपड़े की चोरी कर ली गयी. उन्होंने बताया कि बीते 4 तारीख को सपरिवार सहरसा गये थे. शुक्रवार को जब वापस घर पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच आवश्यक जांच में जुट गये. घटना के उद्भेदन के लिए डाॅग स्कावयड घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की. मालूम हो कि अप्रैल माह में इससे पहले विष्णु चौक पर से वाटर एटीएम का दो मोटर व उसके बाद मध्य विद्यालय मनौरी के सामने से दो मोटर की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गयी थी. थाना अध्यक्ष संजय सत्यार्थी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. हर बिंदु पर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










