बिहरा थाना से लड़की भागी, खोज रही है पुलिस

Updated at : 06 Jul 2024 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहरा थाना से लड़की भागी, खोज रही है पुलिस

बिहरा थाना से लड़की भागी, खोज रही है पुलिस

विज्ञापन

सत्तरकटैया . बिहरा थाना परिसर से शुक्रवार को एक लड़की पुलिस को चकमा देकर भाग गयी. जिसे पुलिस खोजने में लगी हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजलपुर की एक महिला को एक अज्ञात भटकती हुई लड़की मिली. लड़की ने उसे बताया कि कोई लड़का उसे भागलपुर के तुलसीपुर से भगाकर लाया है और उसे यहां छोड़कर लड़का फरार हो गया. महिला ने इस घटना की जानकारी 112 पर पुलिस को दी. मौके पर पुलिस उसे बरामद कर बिहरा थाना को सुपुर्द कर दिया. जहां महिला पुलिस कर्मी को चकमा देकर वह लड़की भाग गयी. शनिवार को लड़की की माता-पिता थाना पहुंचे और लड़की नहीं मिली. उन्होंने लड़की को बरामद करने की गुहार लगाई. जिसे फिर से पुलिस खोज रही है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी भी थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष को लड़की को खोज निकालने का निर्देश दिया. इस मामले में पूछने पर अपर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि भागलपुर की एक लड़की को डायल 112 की पुलिस थाना लायी थी. जो थाना से भाग गयी. पुलिस उसे खोज रही है. प्रखंड कार्यालय में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित सत्तरकटैया . प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानांतरित बीडीओ अरविंद कुमार को अंग वस्त्र व बुके देकर विदाई दी गयी. वहीं नवपदस्थापित बीडीओ रोहित कुमार को बुके प्रदान कर उसका स्वागत किया गया. प्रमुख सिंधु कुमारी व सीओ शिखा सिंह ने दोनों बीडीओ को सम्मानित किया. एक साथ प्रखंड के लगभग सभी कर्मियों के तबादले से स्थानीय जनप्रतिनिधि भावुक नजर आये. इस मौके पर बीएओ केदार राय, पर्यवेक्षक गोपाल जी, प्रधान लिपिक सूर्य नारायण यादव, रमण कुमार, पैक्स अध्यक्ष अरविंद यादव सहित अन्य मौजूद थे. पटोरी में कैंसर से एक व्यक्ति की मौत सत्तरकटैया . प्रखंड के पटोरी गांव निवासी चंदेश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ टिलटल सिंह उम्र 75 वर्ष की मौत कैंसर से हो गयी है. उसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में कराया जा रहा है. मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित गांव में मातम छा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन