जिले में गैस आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को पैनिक करने की जरूरत नहीं : डीएसओ

Updated:
विज्ञापन
जिले में गैस आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को पैनिक करने की जरूरत नहीं : डीएसओ

एलपीजी गैस आपूर्ति वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति, परिलक्षित समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर जिला जनसंपर्क कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

समस्या के संज्ञान में आने पर टोल फ्री नंबर 06478-222753 पर करें शिकायत दर्ज

सहरसा. विभागीय निर्देश के आलोक में मंगलवार को जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति, परिलक्षित समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर जिला जनसंपर्क कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिले में गैस आपूर्ति सामान्य है. उपभोक्ताओं को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. उपभोक्ताओं द्वारा अनावश्यक भंडारण को लेकर कमी की स्थिति बनी है. जल्द ही स्थिति सामान्य होने की पूरी संभावना है. जिले में प्रतिदिन 5200 सिलिंडर की आवश्यकता को देखते आपूर्ति जारी है. जिले में वर्तमान में गैस उपभोक्ताओं की संख्या लगभग तीन लाख 78 हजार हैं. जिनके बीच आवशयकता अनुसार 5202 एलपीजी गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जा रही है. वाणिज्यिक कार्यों के लिए प्रतिदिन 99 सिलिंडर की आवश्यकता है. जिस पर फिलहाल निदेशानुसार रोक लगा दी गयी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते एलपीजी गैस सिलिंडर की आवश्यकता 7922 हो गयी है, जो कि मूल आवश्यकता से अधिक है. इसका कारण उपभोक्ताओं का पैनिक होना है.

गैस एजेंसियों के साथ बैठक सिलिंडर आपूर्ति की स्थिति की कर रहे समीक्षा

उन्होंने बताया कि सरकारी संस्थानों जेल, अस्पताल, हॉस्टल सहित अन्य आवश्यक जगहों पर निर्बाध रूप से भोजन उपलब्ध कराने के लिए गैस कंपनियों को गैर अनुदानिक गैस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. जिले में कहीं भी पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि जिले में कार्यशील 32 गैस एजेंसियों के साथ नियमित रूप से बैठक का आयोजन करते एलपीजी गैस सिलिंडर आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित गैस एजेंसियों को बैकलॉग को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है. एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो, इसके पर्यवेक्षण के लिए प्रखंडवार वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है. किसी प्रकार की समस्या के संज्ञान में आने की स्थिति में टोल फ्री नंबर 06478-222753 पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. यह नियंत्रण कक्ष में 24 गुणा सात की तर्ज पर कर्मियों की पालीवार प्रतिनियुक्ति की गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं सिमरी बख्तियारपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं सिमरी बख्तियारपुर को निदेश दिया गया है कि वे अपने स्तर से अपने क्षेत्र में एलपीजी गैस वितरक से समन्वय स्थापित करते संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर आवश्यतानुसार दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन