2 मई से मकान सूचीकरण के गणना का कार्य होगा जारी

कला भवन के पास कूड़े का अंबार, दुर्दशा से दूर भागे ठेकेदार
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए सभी कर्मियों का प्रशिक्षण 16 से बनमा ईटहरी . जनगणना 2027 के प्रथम चरण में प्रतिनियुक्त सभी पर्यवेक्षक की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सभी पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने पंचायत में एलॉट मकान सूचीकरण का भ्रमण कर नजरी नक्शा तैयार करके अविलंब प्रखंड कार्यालय में देना सुनिश्चित करें. ताकि आगे विभाग को ससमय भेजा जा सके. मालूम हो कि 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सभी पर्यवेक्षक व प्रगणक को उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटहरी में प्रशिक्षण दिया जायेगा. 2 मई से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर्मी घर-घर अपने अपने मकान सूचीकरण से ब्लॉक का गणना ऑनलाइन विभागीय पोर्टल पर अपलोड करेंगे. जनगणना की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होकर 2027 में पूरी होगी, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी. इसमें प्रगणक नजरी नक्शा तैयार करेंगे. नक्शे में मुख्य सड़कों, रास्तों, पक्के-कच्चे मकानों और खाली जमीनों को ड्रा करना होगा. सभी भवनों को नंबर देकर अंकित करना होगा. वहीं लैंडमार्क जैसे मंदिर, स्कूल, तालाब, सामुदायिक भवन को नाम के साथ अंकित करना होगा. यह जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी और लोग घर बैठे 15 मिनट में जानकारी भर सकते हैं. मौके पर पर्यवेक्षक प्रभात कुमार, शिवनारायण सिंह, सुभाष चंद्र, प्रवीण कुमार महतो, कुमार गौरव, रोशन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमित आनंद, संजीव कुमार, मो सब्बीह उद्दीन, भरत कुमार, चंदन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










