कला भवन के पास कूड़े का अंबार, दुर्दशा से दूर भागे ठेकेदार

Updated at : 05 Apr 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
कला भवन के पास कूड़े का अंबार, दुर्दशा से दूर भागे ठेकेदार

कला भवन के पास कूड़े का अंबार, दुर्दशा से दूर भागे ठेकेदार

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान में स्थित कला भवन इन दिनों उपेक्षा का शिकार बना हुआ है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए बनाया गया यह भवन अब बदहाली की स्थिति में पहुंच गया है. कला भवन के आसपास कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जबकि शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कला भवन के आसपास नियमित साफ – सफाई नहीं होने के कारण यहां गंदगी का अंबार लग गया है. बगल में कूड़ा जमा रहने से दुर्गंध फैलती रहती है, जिससे यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. वहीं भवन से जुड़े शौचालय की स्थिति भी जर्जर और अस्वच्छ बनी हुई है. जिस उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया, उसमें यह पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है. बंदोबस्ती में भी नहीं दिखी दिलचस्पी बीते दिनों नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026 – 27 के लिए नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न संसाधनों की बंदोबस्ती के लिए 25 मार्च 2026 को खुली डाक की प्रक्रिया आयोजित की गयी थी. इस प्रक्रिया में नगर परिषद के कई संसाधनों को शामिल किया गया था, जिनमें उच्च विद्यालय मैदान स्थित कला भवन भी शामिल था. हालांकि इस बंदोबस्ती प्रक्रिया में गुदरी हाट और एलईडी लाइटिंग व्यवस्था के लिए बोली लग गयी, लेकिन कला भवन के लिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति सामने नहीं आया. इससे स्पष्ट है कि कला भवन की मौजूदा स्थिति और आसपास फैली अव्यवस्था के कारण लोग इसके बंदोबस्त में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. इतनी रखी गई थी राशि नगर परिषद द्वारा कला भवन की बंदोबस्ती के लिए सुरक्षित राशि 1,57,300 रुपये निर्धारित की गयी थी, जबकि जमा राशि 31,460 रुपये तय की गयी थी. इसके बावजूद किसी भी व्यक्ति द्वारा बोली नहीं लगाए जाने से नगर परिषद को भी निराशा हाथ लगी है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर कला भवन की नियमित साफ-सफाई, मरम्मत और आसपास की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए तो यह जगह फिर से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी बन सकती है. फिलहाल कला भवन की बदहाल स्थिति नगर परिषद की देखरेख और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. लोगों का कहना है कि नगर प्रशासन को इस भवन की स्थिति सुधारने के लिए जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि यह भवन फिर से अपनी उपयोगिता साबित कर सके.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन