ePaper

सहरसा से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन के परिचालन अविध में विस्तार

Updated at : 01 Apr 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन के परिचालन अविध में विस्तार

दोस्तों पर जहर देकर मारने का आरोप

विज्ञापन

सहरसा. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन के लिए सहरसा से आनंद विहार चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अविध में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक गुरूवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलाया जायेगा. जबकि गाड़ी संख्या 05578 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 3 अप्रैल से 11 अप्रैल तक शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलाया जायेगा. …………………………………………………………………………….. दोस्तों पर जहर देकर मारने का आरोप सहरसा. दोस्तों द्वारा अपने बेटे को जहर देकर मारने को लेकर गांधीपथ वार्ड नंबर 14 निवासी गोपाल कुमार मिश्रा ने सदर थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. दिए आवेदन में पीडित ने बताया कि इकलौता बेटा ओम शंकर कुमार को उसके दोस्त गांधीपथ निवासी राहुल कुमार, बटराहा वार्ड नंबर 35 निवासी गुलशन कुमार व गांधीपथ वार्ड नंबर 14 निवासी सोनू कुमार ने धोखे से बाजार में खाने में जहर मिला कर खिला दिया. जिसके कारण ओम शंकर की मौत हो गयी. पीडित ने बताया कि कुछ दिन पहले ओमशंकर ने बताया था कि गुलशन गाली-गलौज करता है व जान से मारने की धमकी देता है. 30 मार्च को राहुल स्कूटी से ओम शंकर को अपने साथ बाजार ले गया. रात में ओम शंकर बिना खाना खाये सो गया. सुबह ओम शंकर अपने कमरे में मृत पाया गया. सदर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन