चोरी का चार मोटर पंप सेट व बिजली तार बरामद, चाेर गिरफ्तार

चोरी का चार मोटर पंप सेट व बिजली तार बरामद, चाेर गिरफ्तार
सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने सिर्रही व शाहपुर बहियार से चोरी हुए चार मोटर पंप सेट व बिजली तार बरामद करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बीते करीब दो सप्ताह में सिर्रही व शाहपुर बहियार से चार मोटर पंप सेट चोरी होने की शिकायत पर छापेमारी करने गयी. इस दौरान गुप्त सूचना पर एक संदिग्ध अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. जिसकी निशानदेही पर चार अलग-अलग जगहों से चोरी का चार मोटर पंप सेट व बिजली तार बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गाजीपैता गांव निवासी मिंटू कुमार के रूप में की गयी है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










