चार बिहार गर्ल्स बटालियन कैडेट्स अनुशासन व एकता की है मिसाल: अरूण उनियाल

Updated at : 19 Mar 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
चार बिहार गर्ल्स बटालियन कैडेट्स अनुशासन व एकता की है मिसाल: अरूण उनियाल

चार बिहार गर्ल्स बटालियन कैडेट्स अनुशासन व एकता की है मिसाल: अरूण उनियाल

विज्ञापन

भागलपुर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने चार बिहार गर्ल्स बटालियन का किया निरीक्षण सहरसा . भागलपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने गुरुवार को चार बिहार गर्ल्स बटालियन सहरसा इकाई का निरीक्षण किया. बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल आर रवि शंकर ने अपने समस्त सहयोगियों के साथ ग्रुप कमांड का स्वागत किया. बटालियन से संबद्ध समस्त कॉलेज की सीनियर विंग के कैडेटों द्वारा ब्रिगेडियर को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. इसके बाद ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने बटालियन के कार्यालय व स्टोर का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने कैडेट की ट्रेनिंग कैंप की गतिविधियों की जानकारी, उपलब्ध हथियार, डीबीटी अंशदान, फायरिंग सहित अन्य संबंधित जानकारी प्राप्त की व बटालियन की कार्य प्रणाली की सराहना की. जिसके बाद ग्रुप कमांडर ने कैडेट से सीधा संवाद किया. जिसमें ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल को कैडेट ने अपने उपलब्धि व अपनी समस्या से अवगत कराया. उन्होंने भारतीय सेवा में सम्मिलित होने की अपनी कोशिश व इच्छा भी जाहिर की. ग्रुप कमांडर ने उनके भविष्य के लिए जानकारी एवं भारतीय सेवा में सम्मिलित होने के लिए तैयारी व अवसरों की जानकारी दी. साथ ही कैडेट्स के अनुशासन, एकता व देश के प्रति उनके जज्बे की सराहना की. ब्रिगेडियर ने बताया कि चार बिहार गर्ल्स बटालियन की कैडेट्स अनुशासन व एकता की मिसाल है. इसके बाद कमांडिंग आफिसर कर्नल आर रवि शंकर ने मिलन परेड का आयोजन किया. जिसमें ग्रुप कमांडर ने सभी एएनओएस,जीसीआई, पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ के साथ परिचय प्राप्त किया. इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर आर रवि शंकर द्वारा टी पार्टी आयोजित की गयी. जिसमें ग्रुप कमांडर समस्त सहयोगियों एवं कैडेट के साथ टी पार्टी में सम्मिलित हुए एवं बटालियन के कार्य प्रणाली की भरपूर सराहना की. उन्होंने गर्ल्स बटालियन को इसी तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस मौके पर बटालियन के एसएम सूबेदार जेरोम राजन एवं जीसीआई दीक्षा कुमारी ने ग्रुप कमांडर से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की. प्रस्तावित दौरे के बाद ब्रिगेडियर 17 बिहार बटालियन के निरीक्षण के लिए चले गये.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन