ePaper

धूमधाम से मनाया गया नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर का स्थापना दिवस

Updated at : 10 Aug 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर का स्थापना दिवस

विज्ञापन

नया बाजार शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार, भजन संध्या का हुआ आयोजन सहरसा. सावन के पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार संध्या नया बाजार शिव मंदिर में भव्य श्रृंगार पूजा व भजन संध्या का आयोजन किया गया. साथ ही मंदिर की स्थापना दिवस को लेकर भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, श्री गणेश व कार्तिक की विशेष पूजा अर्चना की गयी. सावन पूर्णिमा के अवसर पर नया बाजार पीडब्लूडी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर नाथ महादेव पार्वती मनोकामना मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए दिन भर भक्तों की भीड़ लगी रही. इस मौके पर मंदिर आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया. मंदिर के मुख्य पुरोहित पंडित विजय झा ने बताया कि सावन पूर्णिमा के दिन मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है व विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है. नया बाजार स्थित नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. साथ ही युवा गायक मनोज राजा व उनके पूरे टीम द्वारा एक से बढ़ कर एक कीर्तन-भजन व नचारी व गीत गायन किया गया. पंडित विजय कुमार झा ने बताया कि सावन में भगवान शिव की विशेष पूजा व जल चढ़ाने की परंपरा रही है. सावन माह में भगवान शिव को जल, फूल, बेलपत्र, धतुरा, भांग व दूध चढाया जाता है. वहीं सभी सोमवार को सभी शिव मंदिर में – जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर पूजा-पाठ किया जाता है. उन्होंने बताया कि वर्षों से सावन माह में जलाभिषेक किया जाता है. साथ ही संध्या में प्रतिदिन आकर्षक श्रृंगार के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा कीर्तन भजन का भव्य आयोजन किया गया. श्री झा ने बताया कि बाबा नर्मदेश्वर नाथ महादेव की महिमा अपरंपार है. मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनवांछित मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है. इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक अजय झा ने बताया कि भजन संध्या के बाद रात्रि में आरती में खीर का भोग लगाया गया. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. मौक़े पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष भक्त मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन