पूर्व विधायक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :10 Sep 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन

उच्च विद्यालय मैदान में प्रस्तावित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
12 को होने जा रहे एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा
सिमरी बख्तियारपुर. आगामी 12 सितंबर को नगर के उच्च विद्यालय मैदान में प्रस्तावित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान डॉ अरुण कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं को संगठित करने, समन्वय बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती देने का महत्वपूर्ण अवसर है. कार्यक्रम स्थल की समुचित व्यवस्था, बैठक स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध और स्वागत व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सम्मेलन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि सम्मेलन अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देगा. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और कहा कि एनडीए का यह सम्मेलन क्षेत्र में राजनीतिक ऊर्जा का संचार करेगा. डॉ अरुण कुमार ने व्यवस्थाओं की समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने को कहा और स्वयं भी कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने का भरोसा दिया. इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, राजीव रंजन साह, टंडन पुरुषोत्तम सहित अन्य नेताओं ने भी निरीक्षण में भाग लिया और सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




