ePaper

आग में पांच घर जलकर राख, लाखों के सामान जले

Updated at : 10 Sep 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
आग में पांच घर जलकर राख, लाखों के सामान जले

कोसी पूर्वी तटबंध के अंदर हाटी पंचायत के एराजी कठुआर वार्ड नंबर पांच में मंगलवार की मध्य रात्रि अचानक लगी भीषण आग ने पांच परिवारों को पूरी तरह बेघर कर दिया.

विज्ञापन

नवहट्टा. कोसी पूर्वी तटबंध के अंदर हाटी पंचायत के एराजी कठुआर वार्ड नंबर पांच में मंगलवार की मध्य रात्रि अचानक लगी भीषण आग ने पांच परिवारों को पूरी तरह बेघर कर दिया. घटना में न केवल उनके घर, बल्कि घरेलू सामान भी राख हो गया. आग इतनी तेजी से फैली कि लोग अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह बाहर निकल पाये, लेकिन एक वक्त के खाने का दाना तक नहीं बचा सके. अग्नि पीड़ित परिवारों में सत्तो यादव, मनोज यादव, सनोज यादव, संतोष यादव और पंकज यादव शामिल हैं. बताया जाता है कि आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था. घरों में रखे कपड़े, बर्तन, बिस्तर, जेवर, महिलाओं के उपयोग के सामान, राशन, बच्चों की किताबें और जरूरी दस्तावेज तक आग की भेंट चढ़ गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं. गांव के बुजुर्गों का कहना है कि यह घटना उन परिवारों को पूरी तरह तबाह कर गयी है क्योंकि उनका सहारा यही घर और उनमें रखा सामान था. अब उनके पास पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे हैं. पीड़ितों के बच्चे ठंडी जमीन पर बैठकर अपनी किताबें और खिलौने याद कर रहे हैं, जो आग में जल गये. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी और समाजसेवी चंद्र किशोर यादव ने प्रशासन से आपदा कोष से तुरंत राहत देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए इन परिवारों को रहने, भोजन और आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सके. मुखिया प्रतिनिधि दीवाना सिंह ने पीड़ित परिवार से मिल शीघ्र सहायता देने कि बात कही. साथ ही प्रशासन से भी सहयोग की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन