10 एकड़ धान की फसल में लगी आग, लाखों की क्षति, किसान हताश

Updated:
विज्ञापन
10 एकड़ धान की फसल में लगी आग, लाखों की क्षति, किसान हताश

गुरुवार की देर रात पामा बहियार स्थित एक बगीचा में रखे 12 एकड़ खेत की धान की फसल में आग लगने से पीड़ित किसान को लाखों की क्षति हो गयी.

विज्ञापन

आग लगने का कारण अज्ञात

पतरघट. पस्तपार थाना क्षेत्र अंतर्गत पामा पंचायत स्थित वार्ड 10 में गुरुवार की देर रात पामा बहियार स्थित एक बगीचा में रखे 12 एकड़ खेत की धान की फसल में आग लगने से पीड़ित किसान को लाखों की क्षति हो गयी. आग पर काबू पाने की कोशिश के बाद दो एकड़ धान की फसल जलने से बच गयी. वहीं धान की टाल में आग किस कारण तथा किसने लगायी है, इसका खुलासा नहीं हो सका है. पामा पंचायत स्थित वार्ड 10 के निवासी किसान रणविजय कुमार ने बताया कि वे अपने घर में सो रहे थे. देर रात जानकारी मिली कि उनके बगीचा में रखे धान की टाल में आग लग गयी है. सूचना पाकर हम लोग मौके पर पहुंचकर मोटर के पानी से आग पर काबू पाने का हरसंभव प्रयास किया. जब तक आग पर काबू पाता, तब तक लगभग 10 एकड़ धान की फसल जलकर बर्बाद हो चुकी थी. मात्र दो एकड़ का धान बच पाया.

पीड़ित किसान रणविजय कुमार ने बताया कि उनकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं हैं और किसी पर कोई शक नहीं है. धान की टाल में आग लगने से लाखों की क्षति होने की बात कही है. आग लगने की सूचना पाकर शुक्रवार को सीओ प्रिंस प्रकाश एवं पस्तपार थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पीड़ित किसान से भी आग लगने के कारणों की जानकारी ली, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हो सका. पीड़ित किसान ने सरकारी स्तर पर मुआवजा दिलवाने की मांग की. इस बाबत सीओ प्रिंस प्रकाश ने पीड़ित किसान को आवेदन दिये जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई करते सरकारी स्तर से हरसंभव सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन