फाइनेंस कर्मी की बाइक चोरी

फाइनेंस कर्मी की बाइक चोरी
सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के देहद रोड से बुधवार की शाम अज्ञात चोरों ने फाइनेंस कर्मी की बाइक चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिला निवासी मुथुट फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर संतोष कुमार देहद रोड स्थित कंपनी के ऑफिस के बाहर अपने काले रंग की स्पलेंडर बाइक बीआर 09 ए 2723 खड़ी कर आवश्यक काम निपटा रहे थे. जिसके बाद वापस बाहर आने पर बाइक उक्त स्थल पर नहीं देख काफी खोजबीन की. बावजूद कुछ पता नहीं चल सका. जिसके बाद पीड़ित ने बाइक चोरी की घटना को लेकर थाने को सूचना देकर मामले की शिकायत की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




