जमीन विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र सहित तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र सहित तीन जख्मी

थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के शाहमौरा गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के शाहमौरा गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसे परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए पीएचसी सोनवर्षा राज लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक देख समुचित इलाज के लिए चिकित्सक ने दो व्यक्ति सुधीर व नीरज को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाबत पीड़ित शाहमौरा गांव निवासी सुधीर साह ने थाना में आवेदन देकर पड़ोसी सिंकदर साह, नवजीत कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ राजा, दिव्यांशु कुमार व मनीष कुमार पर मारपीट कर गंभीर रूप से पिता और पुत्र को जख्मी करने का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार सुधीर साह अपने घर में था. उपरोक्त सभी व्यक्ति नाजायज मजमा बनाकर लाठी, डंडे व हथियार लेकर उसके दरवाजे पर पहुंच जबरन गाली गलौज करने लगा. गाली-गलौज सुनकर जब दोनों पिता सुधीर व पुत्र नीरज घर से बाहर निकाला तो सभी मिलकर दोनों को पकड़ मारपीट कर सिर फोड़ दिया. दोनों के बीच हुई मारपीट में दूसरे पक्ष के नवजीत कुमार भी जख्मी हो गया. घटना के बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने कहा कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन